अयोध्या में भूमि पूजन आज, घर-घर मनाई जाएगी दीपावली

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर सरायकेला के लोग उत्साहित हैं। बुधवार को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोग अपने-अपने तरीके से खुशियां मनाने की तैयारी कर रहे हैं। कहीं सोशल मीडिया पर शुभ आमंत्रण दिया जा रहा है तो कहीं खीर व मिष्ठान बनाकर इस दिन को विशेष बनाने की तैयारी की जा रही है..

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 01:25 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:37 AM (IST)
अयोध्या में भूमि पूजन आज, घर-घर मनाई जाएगी दीपावली
अयोध्या में भूमि पूजन आज, घर-घर मनाई जाएगी दीपावली

जागरण संवाददाता, सरायकेला : अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर सरायकेला के लोग उत्साहित हैं। बुधवार को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोग अपने-अपने तरीके से खुशियां मनाने की तैयारी कर रहे हैं। कहीं सोशल मीडिया पर शुभ आमंत्रण दिया जा रहा है, तो कहीं खीर व मिष्ठान बनाकर इस दिन को विशेष बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा भगवान श्री राम व बजरंग बली हनुमान की आराधना की तैयारी भी की जा रही है। इस दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर घर व मंदिर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। स्थानीय लोगों की मानें तो ंवर्षो बाद अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण होने जा रहा है। श्री राम मंदिर के भूमि पूजन पर बुधवार को कुदरसाई स्थित बाबा बृहदेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में विशेष दीपोत्सव मनाया जाएगा। शिव बाबा भक्त मंडली इसकी विशेष तैयारी कर रहे हैं।

अयोध्या में अध्यात्म की भूमि श्री राम जन्मभूमि पर श्री राम मंदिर निर्माण वर्षो से हर भारतीय का सपना रहा है। यह एक ऐतिहासिक पल होगा, जब प्रकांड पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच श्री राम मंदिर निर्माण कार्य का भूमि पूजन होगा।

- बृज मोहन शर्मा, पंडित।

अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण श्री रामलला के प्रति सच्ची व समर्पण भक्ति है। मंदिर निर्माण भूमि पूजन को लेकर राम भक्तों में उत्साह है। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा, जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श जन जन और कण-कण में बसेंगे।

- घासीराम सतपति, पंडित।

chat bot
आपका साथी