प्रकृति के सृजन उत्सव में बनें भागीदार, हरियाली के लिए चलाएं अभियान : दशरथ

वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से सोमवार को बड़ाबंबो स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में 72वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई ने पौधारोपण कर किया..

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:00 AM (IST)
प्रकृति के सृजन उत्सव में बनें भागीदार, हरियाली के लिए चलाएं अभियान : दशरथ
प्रकृति के सृजन उत्सव में बनें भागीदार, हरियाली के लिए चलाएं अभियान : दशरथ

संवाद सूत्र, खरसावां : वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से सोमवार को बड़ाबंबो स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में 72वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आक्सीजन के महत्व को हर किसी ने समझा है। अब समय आ गया है कि हम सभी अपने-अपने क्षेत्र में हरियाली के लिए अभियान चलाएं। कहा, पर्यावरण व प्रकृति से ही हमारा अस्तित्व जुड़ा है। पर्यावरण का संतुलन हमारे जीवन का आधार है। प्रकृति के साथ समन्वय बनाकर रहना चाहिए। पूर्वजों ने हमें प्रकृति के साथ रहना सीखाया है। जलवायु परिवर्तन के लिए दूनिया चिंतित है। हमें भी सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम प्रकृति के जितने करीब रहेंगे, उतना ही सुखी रहेंगे। उन्होंने लोगों से पौधा लगाने के साथ-साथ उसे बचाने की भी अपील की।

---------

पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को करें जागरूक : डीएफओ

वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण ने कहा कि वन संरक्षण के लिए जन भागीदारी आवश्यक है। वन महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को वन व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। साथ ही वनों को संरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वन हमारी सभ्यता व संस्कृति से जुड़ा है। इस अवसर पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग व पुस्तकों का वितरण किया गया। मौके पर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य रंजीत पुथाल, मुखिया मीना माझी, थाना प्रभारी मो नौशाद, अर्जुन गोप, बुधन लाल हेंब्रम, भवेश मिश्रा, प्राण मेलगांडी, ललन, तुलसी महतो, सानगी हेंब्रम, अजय सामड आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी