कोरोना वायरस से रहें सतर्क, सरकार उठा रही है जरुरी कदम : अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री सह सांसद अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को खरसावां के आमदा स्थित खादी पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से कोविड-19 पर विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस महामारी को लेकर पूरा विश्व चितित है। इससे निपटने का उपाय खोजा जा रहा है। कहा कोरोना से बचाव के लिये केंद्र सरकार हर जरुरी कदम उठा रही है..
खरसावां (संवाद सूत्र)। केंद्रीय मंत्री सह सांसद अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को खरसावां के आमदा स्थित खादी पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से कोविड-19 पर विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस महामारी को लेकर पूरा विश्व चितित है। इससे निपटने का उपाय खोजा जा रहा है। कहा, कोरोना से बचाव के लिये केंद्र सरकार हर जरुरी कदम उठा रही है। सभी को अगले एक-दो माह तक सतर्क रहने व सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की जरुरत है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वयं का बचाव करते हुए गांव में लोगों को जागरुक करें। उन्होंने लोगों से मास्क का उपयोग करने व सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ-साथ नियमित रूप से हाथ साफ करने की अपील की।
पार्टी कार्यकर्ताओं में अर्सेनिक-30 दवा का वितरण
इस अवसर पर हम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अर्सेनिक अल्बम-30 दवा का वितरण किया गया। बताया गया कि खरसावां विस क्षेत्र के पांच हजार से अधिक परिवारों को अर्सेनिक अल्बम-30 दवा उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के लोगों के बीच दवा पहुंचाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओ के बीच फेस मास्क, सैनिटाइजर, साबुन आदि का भी वितरण किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, डॉ राजीव कुमार, उप प्रमुख अमित केसरी, प्रदीप सिंहदेव, लखीराम मुंडा, सुधीर मंडल, डुमू गोप, दुलाल स्वांसी, संजय सरदार, सुमंत मोहंती, उत्तम मिश्रा, ज्ञानी साहु, प्रकाश मुखी, लाल सिंह सोय, कृष्णा सोय आदि उपस्थित थे।