महिलाओं को किया गया जागरूक

नेहरू युवा केंद्र व युवा जागृति स्वावलंबन संघ के नेतृत्व में सीनी के स्वर्णपुर गांव में आवश्यकता आधारित लोक हित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं युवाओं व किशोरियों में जागरूकता एवं ग्राम स्तर पर संगठनात्मक स्वावलंबन को गति देने के लिए प्रेरित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 12:08 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:14 AM (IST)
महिलाओं को किया गया जागरूक
महिलाओं को किया गया जागरूक

जासं, सरायकेला : नेहरू युवा केंद्र व युवा जागृति स्वावलंबन संघ के नेतृत्व में सीनी के स्वर्णपुर गांव में आवश्यकता आधारित लोक हित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं व किशोरियों में जागरूकता एवं ग्राम स्तर पर संगठनात्मक स्वावलंबन को गति देने के लिए प्रेरित किया गया। स्वावलंबन संस्था के सचिव राजेश सिंहदेव ने बताया कि महिलाओं को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, घरेलू हिसा, सुरक्षा अधिनियम व स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी गई। गया। कार्यक्रम में रोज मैरी ने संक्रमण व स्वच्छता पर युवतियों को बताया। कहा कि माहवारी के दौरान नैपकिन का उपयोग करने, स्वच्छता से रहें। साथ ही किशोरियों को शारीरिक परिवर्तन एवं पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर गीता उरांव, रानी प्रमाणिक, कुंती मुखी, सुनिता मुखी अमन प्रमाणिक के अलावे कई उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी