भाकपा माओवादी संगठन के नाम पर लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार

नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नाम पर लेवी वसूली करने वाले आरोपित वरुण महतो को गिरफ्तार कर सरायकेला पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर आलोक दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को खरसावां आमदा व सरायकेला क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से भाकपा माओवादी के नाम पर लेवी वसूली करने की सूचना मिली थी..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:10 AM (IST)
भाकपा माओवादी संगठन के नाम पर लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
भाकपा माओवादी संगठन के नाम पर लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सरायकेला : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नाम पर लेवी वसूली करने वाले आरोपित वरुण महतो को गिरफ्तार कर सरायकेला पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर आलोक दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को खरसावां, आमदा व सरायकेला क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से भाकपा माओवादी के नाम पर लेवी वसूली करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सरायकेला एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने पेशेवर तरीके से आरोपित को आदित्यपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बताया कि आरोपित वरुण महतो शातिर अपराधी है। उसके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल समेत भाकपा माओवादी लिखा लाल रंग का पर्चा बरामद किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित वरूण महतो पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा थाना स्थित पोड़ाहाट गांव का निवासी है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। 2018 में सोनुवा थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी के नाम पर पर्चा देकर उसने 10 से 15 लाख रुपये की रंगदारी वसूल की है। इस मामले में वह जेल जा चुका है। वर्तमान समय में वह सरायकेला जिले में माओवादी के नाम पर लोगों को धमका कर लेवी वसूलने का काम करता था। आरोपित का आपराधिक इतिहास रहा है। मौके पर सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार, खरसावां थाना प्रभारी प्रकाश रजक समेत कई उपस्थित थे। पिछले छह साल से कर रहा था वसूली : 32 वर्षीय वरुण पिछले छह साल से भाकपा माओवादी के नाम पर रंगदारी वसूलने का काम कर रहा है। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल व नक्सली पर्चा भी बरामद किया है। वरुण रंगदारी मांगने के लिए कभी लड़की तो कभी बूढ़े की आवाज में मोबाइल से फोन करता था, ताकि उसकी आवाज कोई पहचान न सके।

chat bot
आपका साथी