अनियमितता का आरोप लगा नाली निर्माण रोका

संसू आदित्यपुर आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 20 में पेयजल स्वच्छता विभाग के समीप हो रह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2020 11:52 PM (IST)
अनियमितता का आरोप 
लगा नाली निर्माण रोका
अनियमितता का आरोप लगा नाली निर्माण रोका

संसू, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 20 में पेयजल स्वच्छता विभाग के समीप हो रहे नाली निर्माण कार्य को स्थानीय लोगो ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार को रोक दिया। स्थानीय लोगो का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी विशु महतो ने कहा कि नाली निर्माण में चौड़ाई एवं गहराई की कमी है। जिसको पूरा करने के लिए संवेदक को कहा गया था। उसके बाद भी हमारी बातों को अनसुनी कर दी। यहीं कारण है कि सोमवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। बस्ती के लोगों का कहना है कि मामले को लेकर आदित्यपुर नगर निगम को पत्र लिखकर शिकायत किया गया है। निगम प्रशासन द्वारा जांच कर सार्थक पहल नहीं की गयी तो मामले की की शिकायत उपायुक्त से की जाएगी।

chat bot
आपका साथी