10 माह बाद मुरुमडीह पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 220 पर राजनगर थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप वर्षों पुराने जर्जर मुरुमडीह पुल की मरम्मत पूर्ण हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 06:45 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 06:45 PM (IST)
10 माह बाद मुरुमडीह पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू
10 माह बाद मुरुमडीह पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू

संसू, राजनगर (सरायकेला-खरसावां) : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 220 पर राजनगर थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप वर्षों पुराने जर्जर मुरुमडीह पुल की मरम्मत पूर्ण हो गई है। मंगलवार से सामान्य रूप से भारी वाहनों के आवागमन की इजाजत भी मिल गई है। मुरमडीह पुल को इसी वर्ष विगत सात फरवरी से पथ निर्माण विभाग ने जर्जर हालत को देखते हुए एहतियातन भारी वाहनों के लिए रोक लगा दी थी। दस माह विभाग ने इसे खोल दिया है। दैनिक जागरण लगातार पुल निर्माण को लेकर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित करता रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दैनिक जागरण की खबर पर संज्ञान लेते हुए ट्वीट कर जिला प्रशासन को जल्द मरम्मत का निर्देश दिया था। वहीं कांग्रेस पार्टी की सांसद गीता कोड़ा भी लगातार प्रशासन पर दबाव बनाती रहीं। मंगलवार को राजनगर कांग्रेस कमेटी ने इसे सांसद गीता कोड़ा की मेहनत बताते हुए पार्टी की जीत बताया। कांग्रेस के जिला चेयरमैन विशु हेंब्रम ने कहा कि सांसद ने ढाबा संचालकों और ट्रक मालिकों की चिता को लेकर लगातार जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार को मुरुमडीह निर्माण जल्द कराने की मांग की और प्रशासन पर दबाव बनाई जिसका नतीजा आज से भारी वाहन आवागमन को इजाजत मिल गई है। परंतु लाखों के टेंडर से बने इस पूल में ठेकेदार ने कई अनियमितता बरती है। पुल की मरम्मत अच्छी तरह से नहीं हुई है, जो कभी भी फिर से क्रेक हो सकता है। जिसकी हम जांच की मांग करते हैं। इस दौरान जिला महासचिव दमन महतो यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश महतो भुट्टा रावत, पप्पू राय, लखन हेम्ब्रम, सुधीर महतो, सुरेन सरदार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी