कांग्रेस ने किया तीन लाख प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने का दावा

संसू आदित्यपुर कांग्रेस राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्रवासी केयर कमेटी ने कोल्हान समेत प्रदेश में तीन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 01:25 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:21 AM (IST)
कांग्रेस ने किया तीन लाख प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने का दावा
कांग्रेस ने किया तीन लाख प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने का दावा

संसू, आदित्यपुर : कांग्रेस राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्रवासी केयर कमेटी ने कोल्हान समेत प्रदेश में तीन लाख प्रवासी को उनके घर तक पहुंचाया है। शनिवार को आदित्यपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस कमेटी के संयोजक बलजीत सिंह वेदी एवं कांग्रेस कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूर भूखे प्यासे पैदल ही अपने घर जा रहे थे। इन्हें देख राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्रवासी केयर कमेटी का गठन किया गया जिसके माध्यम से प्रवासी मजदूरों की सेवा की गयी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल चल रहे मजदूरों को कमेटी के सदस्यों ने गाड़ी पर बैठाकर उनके गंतव्य तक पहुंचाया। बताया कि आदित्यपुर कमेटी में संयोजक बलजीत सिंह बेदी, राकेश तिवारी, अजय सिंह, लक्ष्मीकांत तिवारी, बद्रीराम, रणविजय सिंह, ईश्वर आंनद, होनी सिंह मुंडा, नरेंद्र सिन्हा, अजय गुप्ता, शैलेंश चौबे, आदि को शामिल किया गया है।

chat bot
आपका साथी