22.13 करोड़ से होगी दो सड़कों की राईडिग क्वालिटी में सुधार

खरसावां विस क्षेत्र के पथ निर्माण विभाग के दो महत्वपूर्ण सड़कों की राईडिग क्वालिटी में सुधार के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस पर करीब 22.13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। खरसावां के गोंदपुर से आकर्षिणी होते हुए सरायकेला के उकरी तक की सड़क (14.98 किमी) के राईडिग क्वालिटी में सुधार पर 8.16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं कुचाई के कोपलांग-गोपीडीह चौक से खरसावां के बड़ाबांबो तक की सड़क (23.44 किमी) के राईडिग क्वालिटी में सुधार पर 13.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:00 AM (IST)
22.13 करोड़ से होगी दो सड़कों  की राईडिग क्वालिटी में सुधार
22.13 करोड़ से होगी दो सड़कों की राईडिग क्वालिटी में सुधार

संसू, खरसावां : खरसावां विस क्षेत्र के पथ निर्माण विभाग के दो महत्वपूर्ण सड़कों की राईडिग क्वालिटी में सुधार के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस पर करीब 22.13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। खरसावां के गोंदपुर से आकर्षिणी होते हुए सरायकेला के उकरी तक की सड़क (14.98 किमी) के राईडिग क्वालिटी में सुधार पर 8.16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं कुचाई के कोपलांग-गोपीडीह चौक से खरसावां के बड़ाबांबो तक की सड़क (23.44 किमी) के राईडिग क्वालिटी में सुधार पर 13.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पथ निर्माण विभाग की ओर से इन दोनों सड़कों की राईडिग क्वालिटी में सुधार के लिये प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। अब इसके लिये निविदा की प्रक्रिया भी शुरू करने की तैयारी चल रही है।

मालूम हो कि इन दोनों सड़कों में कई जगहों पर गड्ढे बन आये हैं। साथ ही पीच भी उखड़ गयी है। इन्हें दुरुस्त किया जायेगा। यातायात के दृष्टिकोण से दोनों ही सड़कें बहुत ही महत्वपूर्ण है। उकरी-गोंदपुर सड़क क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण सड़क है। खरसावां के पर्यटन स्थल आकर्षणी देवी के पीठ से होते हुए यह सड़क सरायकेला व खरसावां प्रखंड के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है। इसी तरह कोपलांग-बड़ाबांब तक की सड़क खरसावां के बड़ाबांबो क्षेत्र के गांवों को कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवों से जोड़ता है।

इस बाबत खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि इन दोनों सड़कों के राईडिग क्वालीटी में सुधार के लिये राज्य सरकार के पास अनुशांसा की थी। सरकार ने इसकी प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इस पर कार्य शुरु हो जायेगा। खरसावां विस क्षेत्र के लिये यातायात की ²ष्टिकोण से ये दोनों ही सड़कें बहुत महत्वपूर्ण है। सड़कों के राईडिग क्वालीटी में सुधार होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

chat bot
आपका साथी