201 आवासों का निर्माण कार्य 15 दिनों में करें पूरा : बीडीओ

शुक्रवार को खरसावां बीडीओ मुकेश मछुआ ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 2017-18 2018-19 व 2019-20 में 2606 लाभुकों को पीएम आवास स्वीकृत किए गए थे। अब तक 2405 आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 09:10 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 09:10 AM (IST)
201 आवासों का निर्माण कार्य 15 दिनों में करें पूरा : बीडीओ
201 आवासों का निर्माण कार्य 15 दिनों में करें पूरा : बीडीओ

संवाद सूत्र, खरसावां : शुक्रवार को खरसावां बीडीओ मुकेश मछुआ ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17, 2017-18, 2018-19 व 2019-20 में 2606 लाभुकों को पीएम आवास स्वीकृत किए गए थे। अब तक 2405 आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष 201 आवासों का निर्माण कार्य 15 दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत 1169 आवासों में से मात्र 350 आवासों का निर्माण कार्य ही पूरा किया गया है। शेष आवासों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में मनरेगा के तहत श्रमिकों को 194 रुपये मजदूरी मिलता था। अब इसे 225 रुपये कर दिया गया है। बैठक में पीएम आवास योजना की प्रखंड समन्वयक बीना बांकिरा समेत सभी पंचायत सचिव उपस्थित थे। आरईओ की दो सड़क को पीडब्ल्यूडी सड़क में अपग्रेड करने की तैयारी : खरसावां प्रखंड स्थित आरईओ के दो सड़कों को पीडब्ल्यूडी सड़क में अपग्रेड करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पूर्व में विधायक दशरथ गागराई ने इन दो सड़कों को पीडब्ल्यूडी सड़क में अपग्रेड करने की अनुशंसा की थी। शनिवार से पथ निर्माण विभाग की सर्वे टीम संबंधित सड़कों का सर्वे कार्य प्रारंभ करेगी। सर्वे कार्य के लिए रांची से टीम पहुंच चुकी है। सर्वे के बाद टीम विभाग को रिपोर्ट सौंपेंगी। उसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग इन दो सड़कों पर अंतिम निर्णय लेगा। जानकारी के अनुसार, खरसावां स्थित हुडांगदा से दुबरायडीह चौक तक स्थित आईओ की सड़क को पीडब्ल्यूडी रोड में अपग्रेड किया जाएगा। यह पथ हुडांगदा से प्रारंभ होकर रिडिग, पतपत, धातकीडीह, डोरो, सेलायडीह होते हुए दुबरायडीह चौक तक जाएगी। इसके अलावा बड़ाबांबो से चार मोड़ तक स्थित आरईओ पथ को भी पीडब्ल्यूडी रोड में अपग्रेड किया जाएगा। यह पथ सरगीडीह, लाउजोड़ा, गोपीनाथपुर होते हुए चारमोड़ तक बनेगी। सरायकेला-खरसावां व पश्चिमी सिंहभूम जिला को जोड़ने के लिए यह पथ महत्वपूर्ण होगा। इसके अलावा कुचाई से खरसावां स्थित कांडेरकुटी पथ का डीपीआर तैयार करने का भी विभागीय निर्देश मिला है। खरसावां-सरायकेला मार्ग स्थित बुरूडीह में बाइपास पथ निर्माण के लिए जल्द ही निविदा निकाली जाएगी। पथ निर्माण विभाग ने इस कार्य के लिए सरकार से अनुमति मांगी है।

chat bot
आपका साथी