186 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार

चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी पुलिस ने रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा से करीब 186 किलोग्राम गांजा बरामद किया। साथ ही एक आरोपित को भी पकड़ने में कामयाब रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:17 AM (IST)
186 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार
186 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार

जासं, सरायकेला (सरायकेला-खरसावां) : चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी पुलिस ने रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा से करीब 186 किलोग्राम गांजा बरामद किया। साथ ही एक आरोपित को भी पकड़ने में कामयाब रही।

जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान जब कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान कपाली ओपी पुलिस ने कार का पीछा कर पकड़ लिया। जिनमें सफर कर रहे तीन अपराधी शेख असगर, शेख फिरोज एवं अकरम खान भागने में सफल रहे। जबकि 26 वर्षीय शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनोवा वाहन के जांच के क्रम में दो बोरे में बंद 93 पीले रंग की प्लास्टिक से गांजा बरामद किया है। जिसका वजन करीब 186 किलोग्राम बताया गया आरोपित शाहरुख ने बताया कि गांजा आजाद नगर निवासी सिकंदर के पास पहुंचाने जा रहे थे। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है। इस संबंध में चांडिल कपाली ओपी थाना मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी