सरायकेला-खरसावां जिले में मिले 123 कोरोना पाजिटिव

शुक्रवार को जिले में 891 सैंपल की जांच हुई जिसमें 123 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5930 तक पहुंच गई..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 09:10 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 09:10 AM (IST)
सरायकेला-खरसावां जिले में मिले 123 कोरोना पाजिटिव
सरायकेला-खरसावां जिले में मिले 123 कोरोना पाजिटिव

जागरण संवाददाता, सरायकेला : शुक्रवार को जिले में 891 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 123 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5930 तक पहुंच गई। कोरोना से स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 4776 हो गई है। सीएस हिमांशु भूषण बरवार ने बताया कि जिले में कोरोना से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 1108 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से 112 मरीज स्वस्थ हुए। किस प्रखंड में कितने कोरोना संक्रमित

सरायकेला : 15

खरसावां : 06

राजनगर : 15

कुचाई : 02

चांडिल : 06

ईचागढ़ : 00

नीमडीह : 22

गम्हरिया : 57 कोरोना से दो की मौत, अब तक 46 की गई जान : शुक्रवार को जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस आफिसर डा. जुझार मांझी ने बताया कि इलाज के दौरान सदर अस्पताल में ही दोनों की मौत हो गई। रैपिड एंटीजन टेस्ट में दोनों का रिपोर्ट पाजिटिव आया था। उन्होंने बताया मृतकों में एक गम्हरिया प्रखंड के 48 वर्षीय पुरुष हैं। उन्हें गुरुवार को भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार सरायकेला प्रखंड के एक 55 वर्षीय पुरुष को भी गुरुवार को ही भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात उनकी मौत हो गई। कोविड-19 डेड बॉडी डिस्पोजल क्राइटेरिया के तहत दोनों का अंतिम संस्कार संबंधित प्रखंडों में किया गया। अधिकारिक पुष्टि के अनुसार, जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब तक 46 हो चुकी है। कोविड-19 आपातकालीन डायल नंबर

सरकारी अस्पताल में बिना ऑक्सीजन बेड की संख्या : 176

खाली बेड की संख्या : 54

ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की संख्या : 133

ऑक्सीजन सपोर्टेड खाली खाली बेड की संख्या : 65

निजी अस्पतालों में उपलब्ध बेड की संख्या : 175

खाली बेड की संख्या : 90

ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की संख्या : 40

ऑक्सीजन सपोर्टेड खाली बेड की संख्या : 22

वेंटिलेटर युक्त बेड की संख्या : 17

संक्रमित मरीजों की संख्या : 123

स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या : 112

जिले में कोरोना से मौत की संख्या : 02

जिला कंट्रोल रूम : 7903376620/06597234002/18003456461

जिला नियंत्रण कक्ष का वाट्सएप नंबर : 79033 76620

झारखंड टॉल फ्री नंबर : 104

रांची, रिम्स कॉल सेंटर : 0651-2542700

chat bot
आपका साथी