सरायकेला-खरसावां जिले में मिले 115 कोरोना पाजिटिव

बुधवार को जिले में 1387 सैंपल की जांच हुई जिसमें 115 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5674 हो गई है। कुल 4595 लोग स्वस्थ हो चुके हैं..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:10 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:10 AM (IST)
सरायकेला-खरसावां जिले में मिले 115 कोरोना पाजिटिव
सरायकेला-खरसावां जिले में मिले 115 कोरोना पाजिटिव

जागरण संवाददाता, सरायकेला : बुधवार को जिले में 1387 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 115 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5674 हो गई है। कुल 4595 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सीएस हिमांशु भूषण बरवार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 1037 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बुधवार को कोरोना संक्रमण से 94 मरीज स्वस्थ हुए। किस प्रखंड में कितने संक्रमित मरीज

सरायकेला : 41

खरसावां : 13

राजनगर : 00

कुचाई : 12

चांडिल : 01

इचागढ़ : 02

नीमडीह : 03

गम्हरिया : 43 बीडीओ ने विभिन्न केंद्रों पर टीकाकरण कार्य का लिया जायजा : बुधवार को बिटापुर के झुंझकी, जोजोडीह के पदमपुर, खरसावां व चिलकु पंचायत में कैंप लगाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया। छह मई को भी इन केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। खरसावां बीडीओ मुकेश मछुआ ने कन्या मध्य विद्यालय में अपनी माता का टीकाकरण कराया। उन्होंने विभिन्न केंद्रों पर किए जा रहे टीकाकरण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की। बीडीओ ने बताया कि आठ व नौ मई को तेलायडीह के जोजोकुड़मा, जोरडीहा के बड़ाबांबो, कृष्णापुर, व बड़ा आमदा में टीकाकरण किया जाएगा। कोविड-19 टीकाकरण के लिए लोगों को किया जागरूक : बुधवार को मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट के सदस्यों ने चिलकु में लगाए गए टीकाकरण शिविर में लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। कोविड-19 टीकाकरण के लिये मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट की ओर से लोगों को किया जागरुक किया गया। साथ ही लोगों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने लोगों से शारीरिक दूरी के निर्देश का अनुपालन करने, मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करने और बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव प्रभाकर मंडल, हेमंत मंडल, चांद चौहान, कंचन चौहान, सपन मंडल, लक्ष्मण गांगुली, नव कुमार मंडल, रवि मंडल, विनोद मंड़ल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी