राज्यस्तरीय क्विज प्रतियोगिता में शामिल होंगे अरुवां संकुल के शत प्रतिशत बच्चे

कुचाई प्रखंड के अरुवां संकुल संसाधन केंद्र में शुक्रवार को संकुल अंतर्गत 17 विद्यालयों के प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक को एसआरपी तरुण कुमार सिंह सीआरपी शीतल प्रसाद प्रभारी मनोज बोयपाई व किशुन मुर्मू ने संबोधित किया..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 08:48 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 08:48 PM (IST)
राज्यस्तरीय क्विज प्रतियोगिता में शामिल होंगे अरुवां संकुल के शत प्रतिशत बच्चे
राज्यस्तरीय क्विज प्रतियोगिता में शामिल होंगे अरुवां संकुल के शत प्रतिशत बच्चे

संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई प्रखंड के अरुवां संकुल संसाधन केंद्र में शुक्रवार को संकुल अंतर्गत 17 विद्यालयों के प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक को एसआरपी तरुण कुमार सिंह, सीआरपी शीतल प्रसाद, प्रभारी मनोज बोयपाई व किशुन मुर्मू ने संबोधित किया। बैठक में शनिवार को राज्य स्तर पर होने वाले क्विज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संकुल के सभी विद्यालयों के शत प्रतिशत बच्चों को क्विज में सम्मिलित कराया जाएगा। संकुल अंतर्गत आनेवाले सभी विद्यालयों के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए गए। उच्च विद्यालय अरुवां से 365 बच्चे, मध्य विद्यालय जिलिगदा से 155 बच्चे, मध्य विद्यालय मांगुडीह से 89 बच्चे, मध्य विद्यालय डोरो से 90 बच्चे, प्राथमिक विद्यालय लोपटा से 36 बच्चे, प्राथमिक विद्यालय बयांग से 16 बच्चे, नव प्राथमिक विद्यालय जाराटिकरा से सात बच्चे, रायपिरी से 14 बच्चे, जोड़ासारजम से 18 बच्चे, जोटीयासाई से 23 बच्चे, धातकीडीह से 36 बच्चे, नागरसाई से 17 बच्चे, सादोडीह से 17 बच्चे इस क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। बैठक में मनोज बोयपाई, तरुण कुमार सिंह, शीतल प्रसाद, किशुन मुर्मू, दीनबंधु सिंह पात्र, छवि कुमारी, भागीरथी महतो, शान्तनु कुमार, कामदेव महतो, गुरुचरण महतो, लालसिंह स्वांसी, रायमुनि कुमारी, चांदमनी गोप, सुरजमनी सरदार, विजय कुमार सोय, प्रेमसिंह सरदार, मातवा सिजुई, बुधनलाल मिज आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी