हृदयगति रुकने से जैप के जवान की मौत

डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि बीते तीन-चार वर्षों से जवान मनोहर कुमार का हृदय रोग का उपचार चल रहा था। गुरुवार को अचानक तबीयत बहुत बिगड़ गई। जवानों के सहयोग से सदर अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:18 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:18 PM (IST)
हृदयगति रुकने से जैप के जवान की मौत
हृदयगति रुकने से जैप के जवान की मौत

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : हृदयगति रुकने से जैप नौ के जवान 46 वर्षीय मनोहर कुमार की गुरुवार को मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर जैप नौ के अन्य जवान उसे प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक डा. इकबाल अंसारी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जैप के डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि बीते तीन-चार वर्षों से जवान मनोहर कुमार का हृदय रोग का उपचार चल रहा था। गुरुवार को अचानक तबीयत बहुत बिगड़ गई। जवानों के सहयोग से सदर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही प्रभारी कमांडेंट अनुरंजन किस्पोट्टा व सदर एसडीपीओ राजेंद्र कुमार दुबे सदर अस्पताल पहुंचे। आगे की कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी सुनील कुमार व जैप पदाधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि इनके स्वजनों को जानकारी जल्द दे दें और विभागीय कार्रवाई पूरी करें। वह हजारीबाग जिले के हजारीबाग थाना क्षेत्र के दीपूगढ़ा का रहनेवाला था। शाम में ही उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि जैप के अधिकारियों ने स्वजनों से बात की। स्वजनों ने आने में असमर्थता जतायी। पोस्टमार्टम के बाद शव भेज दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी