रांगा में युवक ने लगाई फांसी

बरमसिया तियो टोला निवासी 30 वर्षीय निर्मल हांसदा ने अपने पड़ोसी के घर में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 04:40 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 04:40 PM (IST)
रांगा में युवक ने लगाई फांसी
रांगा में युवक ने लगाई फांसी

संवाद सहयोगी, पतना (साहिबगंज) : बरमसिया तियो टोला निवासी 30 वर्षीय निर्मल हांसदा ने अपने पड़ोसी के घर में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। खबर मिलते ही रांगा थाना की एसआइ भारती कुमारी व एएसआइ गणेश प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। निर्मल की पत्नी 25 वर्षीय पकलु सोरेन ने बताया कि उसका पति आठ दिन से लगातार शराब पीकर झगड़ा कर रहा था। घटना के दिन इसकी सूचना देने के लिए वह झिकटिया स्थित अपने ससुर लपसा हांसदा के पास पहुंची। इसके बाद दोनों एक साथ बरमसिया तियो टोला घर पहुंचे। घर में उसका पति मौजूद नहीं था। दोनों मिलकर उन्हें खोजने लगे। इसी दौरान पड़ोसी के घर में फांसी के फंदे पर झूलते हुए पाया। आनन-फानन में दोनों ने मिलकर उन्हें फांसी के फंदे से उतार कर बरहरवा सीएचसी पहुंचाया। डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी