अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

संस राजमहल/तालझारी (साहिबगंज) थाना क्षेत्र के तालझारी-मंगलहाट मुख्य मार्ग पर मखानी चबूतरा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:45 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:45 PM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

संस, राजमहल/तालझारी (साहिबगंज) : थाना क्षेत्र के तालझारी-मंगलहाट मुख्य मार्ग पर मखानी चबूतरा के समीप को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार राजमहल थाना क्षेत्र के मखानी निवासी सुदाम पंडित (27) शनिवार की रात घर से चबूतरे में सोने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वह आ गया। आसपास के लोगों उसे घर लेकर जाने लगे, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसके विरोध में ग्रामीणों ने रविवार को मंगलहाट-तालझारी मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही राजमहल थाना के पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, थानाप्रभारी प्रणीत पटेल व समाजसेवी राजेश मंडल पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम को हटा दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए राजमहल भेजा गया। मृतक सुदाम पंडित अपने पीछे पत्नी एवं दो बच्चे को छोड़ गया है। समाजसेवी राजेश मंडल द्वारा मृतक के अंतिम संस्कार के लिए सहयोग राशि दी।

chat bot
आपका साथी