मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप की हुई पूजा

संवाद सहयोगी साहिबगंज/बोरियो वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार को मंदिरों व पंडालों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:41 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:41 PM (IST)
मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप की हुई पूजा
मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप की हुई पूजा

संवाद सहयोगी, साहिबगंज/बोरियो : वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार को मंदिरों व पंडालों में मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। इस दौरान मंदिरों में शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है। काफी कम लोग वहां पहुंच रहे हैं। गुरुवार को बोरियो महावीर टोला दुर्गा मंदिर में सादगीपूर्वक पूजा अर्चना की गई। पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए मास्क पहन कर ही श्रद्धालुओं को अंदर आने दिया जा रहा है। पूजा में कोरोना महामारी को लेकर तामझाम काफी कम है। कोरोना काल के पूर्व में पूजा में पश्चिम बंगाल के ढाक एवं डीजे से पूरा बाजार गूंज उठता था। भव्य पंडाल भी बनता था लेकिन इस बार सन्नाटा है। पूजा को सफल बनाने में पूजा कमेटी के संरक्षक ओम भगत, प्रभु साह, बमबम कुमार, रंजीत साह, कैलाश साह, शंभू प्रसाद साह, मनोज रक्षित आदि लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी