आजसू के स्थापना दिवस पर लगाए गए पौधे

संवाद सहयोगी साहिबगंज आजसू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:23 PM (IST)
आजसू के स्थापना दिवस पर लगाए गए पौधे
आजसू के स्थापना दिवस पर लगाए गए पौधे

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : आजसू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर जिलेभर में पौधरोपण किया। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया। शहर में सोभनपुर भट्टा गांव में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ एक सौ पौधा लगाया तथा सदर अस्पताल में जाकर रक्तदान दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को रक्तदान कर जीवन दान देने की संकल्प भी दिलाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना के लिए पौधारोपण बहुत ही जरूरी है। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगानी चाहिए। साथ ही रक्तदान भी करना चाहिए। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है। मौके पर संतोष कुमार, मणिकांत, विभाष शाह, मुरारी यादव, रामकृष्ण शर्मा, पूनम देवी, कविता देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी