क्वारंटाइन अवधि पूरी होने पर ही घर जाएंगे प्रवासी मजदूर

संवाद सहयोगी बरहेट (साहिबगंज) बरहेट प्रखंड क्षेत्र में दिल्ली से काम कर लौट रहे प्रवा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:03 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:03 PM (IST)
क्वारंटाइन अवधि पूरी होने पर ही घर जाएंगे प्रवासी मजदूर
क्वारंटाइन अवधि पूरी होने पर ही घर जाएंगे प्रवासी मजदूर

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज) : बरहेट प्रखंड क्षेत्र में दिल्ली से काम कर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने बताया कि अन्य प्रदेशों से कार्य कर लौट रहे प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों पर स्थानीय प्रखंड प्रशासन पैनी नजर रख रही है। मंगलवार को दिल्ली से लौटे माको गांव के आदिम जनजाति समुदाय के पांच लोगों को क्वारंटाइन किया गया। उन्होंने बताया कि भोगनाडीह में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। वहीं प्रवासी मजदूरों की सर्वप्रथम कोरोना जांच करायी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है। सोमवार को रक्सी गांव के दो महिला व दो पुरुष दिल्ली से काम कर लौटे। कोरोना जांच में दो पुरुष के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें इलाज के लिए कोविड अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भगन मुर्मू ने बताया कि बाहर से आने वाले म•ादूरों को भोगनाडीह में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। अवधि पूरी होने के बाद उन्हें वापस अपने घर भेज दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी