संकुल संसाधन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

जेएसएलपीएस द्वारा ग्राम संगठन को मजबूत व सखी मंडल सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तालझारी पंचायत भवन में शनिवार को लखीपुर आजीविका महिला संकुल संगठन का उद्घाटन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:31 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:31 PM (IST)
संकुल संसाधन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
संकुल संसाधन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

संवाद सहयोगी, पतना (साहिबगंज) : जेएसएलपीएस द्वारा ग्राम संगठन को मजबूत व सखी मंडल सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तालझारी पंचायत भवन में शनिवार को लखीपुर आजीविका महिला संकुल संगठन का उद्घाटन किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सुरेश टुडू, विशिष्ट अतिथि वाइपी-एसएमआइबी सतीश कुमार शामिल हुए। इससे पूर्व आदिवासी नृत्य से मुख्य व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। बीपीएम उमेश कुमार ने बताया कि इस संकुल संगठन के उद्घाटन पूर्व 19 से 24 सितंबर तक रांची से आई प्रशिक्षक मुन्नी देवी एवं पिकी देवी ने ग्राम संगठन प्रतिभागियों को विशेष प्रशिक्षण दिया। सभी प्रतिभागियों को दस सूत्र नियम का अभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि सखी मंडल की सदस्य संकुल संसाधन से जुड़कर अवश्य आत्मनिर्भर बनेगी। मौके पर तालझारी पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील टुडू, बीएपी रवींद्रनाथ मंडल, आइपीआरपी शारदा देवी, ध्रुव ज्योति साहा, साक्षी सपना मरांडी, मनी हांसदा, हेमंती देवी, अनीता सोरेन, एलिजाबेथ किस्कू, मोहन मुर्मू, सुनीता देवी आदि थे।

chat bot
आपका साथी