महिलाओं ने किया नहाय-खाय, तीज आज

साहिबगंज/मंडरो सुहागिन महिलाएं गुरुवार को 24 घंटे का निर्जला उपवास रख तीज व्रत करेंगी। इसके लिए बुधवार को महिलाओं ने नहाय-खाय किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 08:21 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 08:21 PM (IST)
महिलाओं ने किया नहाय-खाय, तीज आज
महिलाओं ने किया नहाय-खाय, तीज आज

संवाद सहयोगी, साहिबगंज/मंडरो : सुहागिन महिलाएं गुरुवार को 24 घंटे का निर्जला उपवास रख तीज व्रत करेंगी। इसके लिए बुधवार को महिलाओं ने नहाय-खाय किया। महिलाओं ने गंगा में डुबकी लगायी तथा चावल, चना का दाल, कद्दू आदि का प्रसाद बनाकर ग्रहण किया। गुरुवार की सुबह से उपवास शुरू होगा। पर्व के मद्देनजर स्थानीय बाजारों में गुरुवार को महिलाओं की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने जम कर कपड़े, चूड़ी व श्रृंगार सामग्री की खरीदारी की। तीज पर्व के मद्देनजर महिलाओं ने मेंहदी भी लगवाया। तीज को लेकर यहां के लोग प्रारंभ में असमंजस में थे। कुछ लोगों का कहना था कि पर्व बुधवार तो कुछ लोगों को कहना था कि गुरुवार को मनाया जाएगा। पुरोहित धनेश्वर पंडित के अनुसार महिलाएं गुरुवार को व्रत रखेंगी और शुक्रवार को पारण करेगी। जानकारों के अनुसार इसे मां पार्वती के भगवान शिव से मिलन की याद में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन ही विरहाग्नि में व्यथित देवी गौरां देवाधिदेव शिव से मिली थीं और आलिगनबद्ध होकर प्रसन्नता से झूम उठी थीं। इस दिन महिलाएं मां पार्वती की पूजा करती हैं। नवविवाहित महिलाएं अपने मायके में आकर यह त्योहार मनाती हैं। इस दिन व्रत रखकर विशेष श्रृंगार किया जाता है। पर्व को मनाने के लिए महिलाएं एक दिन पूर्व से अपने हाथों एवं पावों में कलात्मक ढंग से मेहंदी लगाती हैं। स्थानीय बाजारों में फल-फल व तीज में प्रयोग में आने वाले छोटा डाला भी बिक रहे है। तीज पर्व के मद्देनजर मिर्जाचौकी बाजार में बुधवार को खूब भीड़ उमड़ी। लोगों ने फलों की खरीदारी की। स्थानीय बाजारों में फलों की कीमत

नाम दाम प्रति किलो

सेव 80 रुपये किलो

मौसमी 80 रुपये किलो

अनार 160 रुपये किेलो

नासपाती 100 रुपये किलो

खीरा 40 रुपये किलो

केला 30 रुपये दर्जन

नारियल 30 रुपये पीस

डाला 35 रुपये पीस

chat bot
आपका साथी