घरेलू विवाद में महिला ने लगाई फांसी

संवाद सहयोगी उधवा (साहिबगंज) दक्षिण बेगमगंज पंचायत के मीरनगर गांव की 28 वर्षीय कविता देवी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:51 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:51 PM (IST)
घरेलू विवाद में महिला ने लगाई फांसी
घरेलू विवाद में महिला ने लगाई फांसी

संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज) : दक्षिण बेगमगंज पंचायत के मीरनगर गांव की 28 वर्षीय कविता देवी ने घरेलू विवाद में रविवार रात अपने घर में फांसी लगा ली। सोमवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने उसे खोला। वह फंदे से लट रही थी।

कविता देवी का मायका ससुराल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। रविवार को उसकी चचेरी बहन की शादी थी। वहां से लौटने के बाद पति संजीव स्वर्णकार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। खबर मिलते ही राधानगर थाना की पुलिस पहुंची। राधानगर निवासी कन्हाई मंडल की पुत्री कविता देवी ने मीरनगर गांव निवासी सुफल स्वर्णकार के पुत्र संजीव स्वर्णकार से प्रेम विवाह किया था। दोनों को तीन बेटी व एक बेटा भी है। लड़की के स्वजनों का कहना है कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था। राधानगर थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। स्वजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी