बेमौसम बरसात से बढ़ी कनकनी

शनिवार की सुबह यहां जमकर बारिश हुई। इससे ठंड भी अचानक बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश की वजह से ठंड लगातार बढ़ेगी। 20 दिसंबर इस साल का सबसे ठंडा दिन हो सकता है। उस दिन न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की आशंका है। इसी दिन यहां के तीन विधानसभा क्षेत्रों-साहिबगंज बोरियो व बरहेट मतदान होना है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 04:13 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 04:13 PM (IST)
बेमौसम बरसात से बढ़ी कनकनी
बेमौसम बरसात से बढ़ी कनकनी

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : शनिवार की सुबह यहां जमकर बारिश हुई। इससे ठंड भी अचानक बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश की वजह से ठंड लगातार बढ़ेगी। सुबह करीब सात बजे मौसम सामान्य था। हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। करीब 7.30 बजे अचानक आसमान में काले बादल छाने लगे। देखते ही देखते अंधेरा छा गया और करीब दस मिनट बाद ही जोरदार बारिश होने लगी। करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। कुछ देर थमने के बाद पुन: नौ बजे के आसपास बारिश होने लगी। इस वजह से सड़क पर जगह-जगह जलजमाव हो गया। कई जगह तो कीचड़ हो गया। सुबह में स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी हुई। नेताओं के चुनावी कार्यक्रम पर भी असमंजस की स्थिति थी। हालांकि सभी प्रमुख नेताओं का कार्यक्रम हुआ। वैसे शुक्रवार को देश के कई भागों में बारिश होने की वजह से इधर भी ठंड बढ़ने की आशंका जतायी जा रही थी लेकिन बारिश की उम्मीद किसी को नहीं थी। सुबह में बारिश होने की वजह से लोगों को रेनकोट निकालना पड़ा। 20 दिसंबर इस साल का सबसे ठंडा दिन हो सकता है। उस दिन न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की आशंका है। इसी दिन यहां के तीन विधानसभा क्षेत्रों-साहिबगंज, बोरियो व बरहेट के लिए मतदान होना है। आगामी एक सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

15 दिसंबर 25 14

16 दिसंबर 24 12

17 दिसंबर 23 10

18 दिसंबर 22 09

19 दिसंबर 23 08

20 दिसंबर 27 07

21 दिसंबर 27 08

chat bot
आपका साथी