बोरियो के पूर्व विधायक ताला मरांडी की पत्नी का निधन

संवाद सहयोगी बोरियो/साहिबगंज बोरियो के पूर्व विधायक ताला मरांडी की पत्नी 48 वर्षीय पुष्पा ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:14 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:14 PM (IST)
बोरियो के पूर्व विधायक ताला मरांडी की पत्नी का निधन
बोरियो के पूर्व विधायक ताला मरांडी की पत्नी का निधन

संवाद सहयोगी, बोरियो/साहिबगंज : बोरियो के पूर्व विधायक ताला मरांडी की पत्नी 48 वर्षीय पुष्पा हेंब्रम का निधन रविवार को ललमटिया के डकैता मिशन में इलाज के क्रम में हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थीं। पुष्पा के परिवार में पति ताला मरांडी व चार पुत्र हैं। पुष्पा के निधन से पूर्व विधायक के पैतृक गांव ईटहरी व बोरियो विधानसभा में शोक की लहर है। ताला मरांडी ने कहा कि उनके राजनीतिक करियर को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में बतौर जीवन साथी पुष्पा ने बड़ा योगदान दिया था। आदिवासी परंपरा के अनुसार सोमवार को अंतिम संस्कार बोआरीजोर प्रखंड के इटहरी गांव में किया जाएगा।

संघ परिवार दुखी : पूर्व विधायक की पत्नी के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अनुषांगिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। विभाग संघचालक विजय कुमार, विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार सहित संस्कार भारती, वनवासी कल्याण आश्रम, एकल विद्यालय इत्यादि संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। कहा कि वह हम सब का मातृवत ध्यान रखती थी। अत: यह हम सबों की व्यक्तिगत क्षति भी है।

chat bot
आपका साथी