पानी निकाला तो दिया तबाही का मंजर

संवाद सहयोगी साहिबगंज गंगा के जलस्तर में कमी आने से के बाद दियारा क्षेत्रों से भी पानी निकल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 11:02 PM (IST)
पानी निकाला तो दिया तबाही का मंजर
पानी निकाला तो दिया तबाही का मंजर

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : गंगा के जलस्तर में कमी आने से के बाद दियारा क्षेत्रों से भी पानी निकलने लगा है। ऐसे में पिछले 21 दिनों से बाढ़ की विभीषिका को झेल रहे रामपुर दियारा स्थित दुर्गास्थान टोला के लोग अपने गांव लौटने को आतुर हैं। पर उनके मकान बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गए है। अब रहने लायक नहीं बचे हैं। फिर लोग वासपी की उम्मीद लगाए हैं।

रामपुर दियारा में स्थित तकरीबन 200 परिवार निवास करते हैं। बाढ़ आने के बाद ज्यादातर लोग राहत शिविर में रह रहे थे। कई लोग दियारा में ही मचान बना कर रह रहे थे। इस दौरान यहां रह रहे लोगों को कई प्रकार की कठिनाइयों से भी रूबरू होना पड़ा। बाढ़ का पानी उतरने के बाद रामपुर दियारा में चारों ओर तबाही का मंजर दिख रहा है। दियारा में बने अधिकतर घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वे अब रहने के लायक नहीं हैं। दियारा में कीचड़ पसरा है। लोग इसी से किसी प्रकार आना जाना कर रहे हैं। पानी उतरने के बाद दियारा क्षेत्र में दुर्गंध फैलना शुरू हो गया है। वही कई घरों में सांप बिच्छू प्रवेश कर कर गया है। ऐसे में यहां लोग जान हथेली में लेकर रह रहे है।

शनिवार को दियारा में सन्नाटा छाया हुआ था। एक दो लोग ही नजर आ रहे थे। इक्का-दुक्का लोग पानी में प्रवेश कर आगे जा रहे थे। घर के अंदर चौकी पर कई समान रखा हुआ था। जानवर परेशान नजर आ रहे थे। एक जगह मचान पर बैठकर कुछ लोग बात कर रहे थे। गांव वालों ने बताया कि इस बार बाढ़ ने हम लोगों को तबाह कर दिया। हम सभी लोगों को घर पूरा तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दियारा में लगी फसल व पेड़ पौधा भी नष्ट हो गया है। घर में बड़ा बड़ा सांप घुस गया है। अब पानी उतरने लगा है। जल्द ही शिविर में रह रहे लोग दियारा वापस हो जाएंगे। टीन के बने नाव पर सवार होकर जा रही महिला पंचमी देवी बताती है कि मवेशी का चारा नहीं है। इसलिए नाव से उसपार साहिबगंज घास काट कर लाने के लिए जा रहे है ताकि मवेशी का पेट भर सके।

chat bot
आपका साथी