ग्रामीण चिकित्सक के घर के पीछे स्थित कुएं से हथियार बरामद

संवाद सहयोगी कोटालपोखर (साहिबगंज) इस्लामपुर निवासी सोहेल हुसैन की हत्या में प्रयुक्त हथिया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:07 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:07 PM (IST)
ग्रामीण चिकित्सक के घर के पीछे स्थित कुएं से हथियार बरामद
ग्रामीण चिकित्सक के घर के पीछे स्थित कुएं से हथियार बरामद

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : इस्लामपुर निवासी सोहेल हुसैन की हत्या में प्रयुक्त हथियार पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीण चिकित्सक राजेश कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस पूरे मामले से पर्दा उठा सकती है।

बताया जाता है कि बरहड़वा थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव निवासी कुख्यात सोहेल हुसैन को गोली मारकर हत्या करने के बाद पुलिस ने निजी क्लिनिक चलाने वाले राजेश कुमार साह को हिरासत में लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की गई। इस क्रम में यह बात सामने आयी कि उसके घर में दो अवैध हथियार है। सोमवार को एसडीपीओ पीके मिश्रा के नेतृत्व में रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, बरहड़वा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार, कोटालपोखर थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ धर्मपुर गांव स्थित राजेश कुमार साह के घर की तलाशी ली। घर में हथियार नहीं मिला। राजेश कुमार साह की पत्नी ने बताया कि दो हथियार घर के पीछे कुआं में फेंक दिया है। कुआं में काफी पानी रहने की वजह से पुलिस ने रस्सी वह चुंबक के सहारे हथियार की खोज शुरू की। काफी मशक्कत के बाद एक हथियार को बरामद किया गया। दूसरी की खोज की जारी है।

बताया जाता है कि उस हथियार की खोज के लिए कुएं का पानी सूखाना होगा। इसके बाद कुआं में खोजबीन की जाएगी। राजेश साह के अलावा पुलिस ने तीन और लोगों को हिरासत में लिया है। एसडीपीओ पीके मिश्रा ने बताया कि पुलिस अपराधियों तक पहुंच गई है। जल्द ही मामले कसे पर्दा हटेगा।

chat bot
आपका साथी