मुहल्ला पाठशाला शुरू करेगी विद्या भारती

संवाद सहयोगी साहिबगंज साहिबगंज व देवघर विभाग का वैदिक गणित प्रशिक्षण जूम एप के माध्यम से

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:35 PM (IST)
मुहल्ला पाठशाला शुरू करेगी विद्या भारती
मुहल्ला पाठशाला शुरू करेगी विद्या भारती

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : साहिबगंज व देवघर विभाग का वैदिक गणित प्रशिक्षण जूम एप के माध्यम से मंगलवार को हुआ। ऑनलाइन गोष्ठी में 51 लोग शामिल हुए। कार्यकम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। मुख्य अतिथि उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव व विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव मुकेश नंदन शामिल हुए। वैदिक गणित विषय पर विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि वैदिक गणित प्राचीन संस्कृति से जुड़ा विषय है जिसका प्रतिपादन सर्वप्रथम शंकराचार्य ने किया था। कहा कि वैदिक गणित गणना की एक ऐसी पद्धति है जिसके माध्यम से जटिल अंकगणितीय गणनाएं को अत्यंत की सरल, सहज एवं त्वरित कर सकते है। देश मे कोरोना की वजह से लॉकडाउन की अवधि में शहरी क्षेत्र में 60 प्रतिशत बच्चे व ग्रामीण क्षेत्र में 20 प्रतिशत बच्चे ही ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा से जुड़े सके हैं। पिछले वर्ष विद्या भारती अभिभावकों के माध्यम से छात्रों को आर्सेनिक एल्बम-30 का वितरण किया गया था। वही इस वर्ष विद्या भारती ने दवा की वितरण किया हैं। लॉकडाउन में झारखंड सरकार की ओर से छूट मिलने विद्या भारती मोहल्ला पाठशाला शुरू करेगा। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर से बचाव हेतु हम प्रखंड स्तर पर 105 स्थानों पर आइसोलेशन सेंटर शुरुआत करेंगे। कार्यकम में मंच संचालन उमा नलिनी ब्रह्म व सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आनंद कुमार मिश्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन साहिबगंज विभाग प्रमुख आचार्य अजीत कुमार मालवीय ने किया। ऑनलाइन गोष्ठी में महेंद्र मुनी, देवाशीष चटर्जी, अजय कुमार तिवारी, रामावतार साहू, सुरेश मंडल, राजेंद्र सोरेन, विवेक नयन पांडे, पंकज मिश्रा, अजीत कुमार झा, राजीव रंजन, उदय कुमार चौरसिया आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी