प्रेमचंद को बातया अद्वितीय रचनाकार

जागरण संवाददाता साहिबगंज आरण्यक काव्य मंच ने मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर आनलाइन विचार गोष्ठ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:02 PM (IST)
प्रेमचंद को बातया अद्वितीय रचनाकार
प्रेमचंद को बातया अद्वितीय रचनाकार

जागरण संवाददाता, साहिबगंज: आरण्यक काव्य मंच ने मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर आनलाइन विचार गोष्ठी कराई। अध्यक्षता साहित्यकार राजेंद्र प्रसाद ठाकुर ने की। मंच के संयोजक अवधेश कुमार अवधेश ने अतिथियों का स्वागत किया और आरण्यक काव्य मंच के साहित्यिक गतिविधियों से परिचय कराया। कार्यक्रम की शुरुआत मंच के संस्थापक विजय भारतीय ने मां सरस्वती की वंदना के साथ की। आनलाइन गोष्ठी में डा. ऋषि कुमार, कविता शर्मा, डा. नरेंद्र कुमार राय, केशव कुमार सिन्हा ने अपने व्याख्यान दिए। संचालन भगवती पांडे ने किया।

डा. ऋषि ने प्रेमचंद को यथार्थवादी लेखक बताया एवं गरीब दबे कुचले एवं दलित प्रेम उनके उपन्यासों में मिलता है। कविता शर्मा ने गोदान पर चर्चा की। डा. नरेंद्र कुमार राय ने क्या बिगाड़ के डर से ईमान की बात न कहोगे' पर बोलते हुए भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया। वहीं केशव कुमार सिन्हा ने प्रेमचंद्र के उपन्यास कर्मभूमि, निर्मला, गोदान एवं अन्य की चर्चा करते हुए प्रेमचंद्र को इस जगत का अद्वितीय रचनाकार बताया। इसमें साहित्यकार इंद्र ज्योति, विनय झा, अभय कुमार सिन्हा, अमन होली, नवीन चंद्र सिंह, विद्याधर साह, अंजनी शरण, दुर्गेश, मदन, सच्चिदानंद साह, उषा भारती एवं अन्य साहित्य प्रेमी की भागीदारी रही।

chat bot
आपका साथी