हाइवा की टक्कर से ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर घायल

संवाद सहयोगी बोरियो बोरियो थाना के समीप रविवार को तेज रफ्तार से जा रहे हाइवा ने ट्रैक्ट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:03 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:03 PM (IST)
हाइवा की टक्कर से ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर घायल
हाइवा की टक्कर से ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर घायल

संवाद सहयोगी, बोरियो : बोरियो थाना के समीप रविवार को तेज रफ्तार से जा रहे हाइवा ने ट्रैक्टर में धक्का मार दिया। इससे चपगांवा गांव निवासी 30 वर्षीय चमक लाल मरीक एवं पटलोहरा निवासी 25 वर्षीय विजय दर्वे घायल हो गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चमक लाल मरीक के पैर व सिर पर चोट है। चमक लाल ने बताया कि वह बालीडीह से खाली ट्रैक्टर में सवार होकर बाजार लौट रहा था। थाना के नजदीक हाइवा ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर मालिक लंबोदर पंडित ने बताया कि हाइवा ने ट्रैक्टर में पीछे से धक्का मार दिया जिससे उसपर सवार दो मजदूर नीचे गिर गए और घायल हो गए। घटना के बाद बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने हाइवा को जब्त कर लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी