पतना में दो बाइक की टककर में तीन लोग घायल

संवाद सहयोगी पतना बरहड़वा-बरहेट मुख्य मार्ग पर पतना प्रखंड कार्यालय मुख्य गेट के निकट मं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 10:22 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 10:22 PM (IST)
पतना में दो बाइक की टककर में तीन लोग घायल
पतना में दो बाइक की टककर में तीन लोग घायल

संवाद सहयोगी, पतना : बरहड़वा-बरहेट मुख्य मार्ग पर पतना प्रखंड कार्यालय मुख्य गेट के निकट मंगलवार शाम पांच बजे के करीब दो बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। होंडा साइन बाइक जेएच 18 डी 4438 बरहड़वा की ओर आ रही था जबकि हीरो एचएफ डीलक्स बाइक जेएच 17 जे 3237 पर सवार ठाकुर मरांडी, रामदास सोरेन व विजय सोरेन बरहड़वा से अपने घर केसरो जा रहा था। इसी क्रम में पतना प्रखंड कार्यालय मुख्य गेट के निकट दोनों में टक्कर हो गयी। इस टक्कर से ठाकुर मरांडी, रामदास सोरेन और विजय सोरेन गिरकर घायल हो गया। दूसरा बाइक चालक अपनी बाइक घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया। घायल तीनों व्यक्तियों को स्थानीय व राहगीरों के मदद से सीएचसी बरहड़वा पहुंचाया गया और जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया। सभी घायल केसरो के रहनेवाले हैं।

chat bot
आपका साथी