मानव जीवन के लिए पेड़ पौधे अमूल्य

संवाद सहयोगी कोटालपोखर (साहिबगंज) मध्य विद्यालय मयूरकोला में पंचायत कार्यालय की ओर से मुखि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:47 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:47 PM (IST)
मानव जीवन के लिए पेड़ पौधे अमूल्य
मानव जीवन के लिए पेड़ पौधे अमूल्य

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : मध्य विद्यालय मयूरकोला में पंचायत कार्यालय की ओर से मुखिया लक्ष्मी टुडू ने आंवला, शीशम व सागवान का पौधे लगाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक हुकुमचंद साहा, रोजगार सेवक अमीरूल हक, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुफानी साह, रात्रि प्रहरी देवनारायण रजक मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर प्रधानाध्यापक हुकुमचंद साहा ने कहा कि पेड़-पौधा मानव के साथ प्रत्येक जीव के लिए अमूल्य है। इसके बिना कोई भी जीव जंतु जीवित नहीं रह सकता है। इन्हीं पेड़ पौधे से हमें ऑक्सीजन मिलता है और हम सब जीवित है। इसके साथ ही यह एक बहु उपयोगी है। इन्हीं पेड़ पौधे से बड़ी बड़ी बीमारी का इलाज भी किया जाता है। साथ ही हमारे घर के जरूरतों का सामान, फल, फर्नीचर भी उपलब्ध होता है। यह हमसे थोड़ी सी मेहनत मांगती है। बदले में जीवन भर हमें देने का काम करती है।

chat bot
आपका साथी