जलजमाव से राधानगर की सड़कों पर चलना मुश्किल

उधवा (साहिबगंज) जलजमाव के कारण राधानगर पंचायत में कई जगहों पर लोगों को चलना मुश्किल हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 06:53 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 06:53 PM (IST)
जलजमाव से राधानगर की सड़कों पर चलना मुश्किल
जलजमाव से राधानगर की सड़कों पर चलना मुश्किल

संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज) : जलजमाव के कारण राधानगर पंचायत में कई जगहों पर लोगों को चलना मुश्किल हो गया है। महेशबथान गांव में अध्यापक काशीनाथ मंडल व बलराम घोष के घर के पास जल जमाव के कारण प्लस टू उच्च विद्यालय राधानगर तथा उधवा एवं बरहरवा जाने के वालों को कीचड़मय सड़क पर यातायात में परेशानी हो रही है। इस संबंध में स्थानीय इंद्रजीत मंडल ने बताया कि राधानगर गांव के अध्यापक काशीनाथ मंडल के घर के सामने जल निकासी नाला में मिट्टी भर जाने से काशीनाथ मंडल के घर के सामने पानी जमा हो जाने से सभी छात्र छात्राओं सहित आम जनता को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बाइक सवार तीन पहिया वाहन चालकों को प्रतिदिन दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है।पंचायत के महाजन टोला में अमल घोष के घर के पास तथा विनय मंडल के घर के पास भी जल जमाव हो रहा है।इस संबंध में पंचायत की मुखिया तालामय सोरेन ने बताया कि जहां पक्की नाली निर्माण किया जा सकता है वहां के लोग योजना का चयन कर समस्या का समाधान किया जाएगा।नाला से मिट्टी की सफाई के लिए प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी