आज और सताएगी गर्मी, 38 पर पहुंचेगा तामपान

जागरण संवाददाता साहिबगंज जिले के तापमान में इन दिनों लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:32 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:32 PM (IST)
आज और सताएगी गर्मी, 38 पर पहुंचेगा तामपान
आज और सताएगी गर्मी, 38 पर पहुंचेगा तामपान

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : जिले के तापमान में इन दिनों लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान के 38 डिग्री पहुंच जाने की उम्मीद है। एक-दो दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद पुन: इसमें कुछ कमी आएगी। गर्मी की वजह से सुबह के नौ बजे के बाद ही सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी तरफ कोरोना के डर से लोग परेशान हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रणविजय कुमार ने बताया कि लोगों को वर्तमान समय में घर से निकलने से परहेज करना चाहिए। कहा कि बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। घर से निकलने से पूर्व भरपूर पानी पी लें। इन दिनों सादा खाना खाएं। तेल-मशाला से परहेज करें। पूरे शरीर को ढक कर घर से बाहर निकलें। धूप से लौटने पर तुरंत पानी नहीं पीएं। अभी फ्लू के लक्षण लोगों में दिख रहे हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क जरूर रहें।

अगले पांच दिनों का तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम

मंगलवार 38 22

बुधवार 38 24

गुरुवार 35 23

शुक्रवार 36 23

शनिवार 34 22

chat bot
आपका साथी