आज भारतीय नववर्ष मनाएंगे आरएसएस स्वयंसेवक

जागरण संवाददाता साहिबगंज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मंगलवार को भारतीय नववर्ष मन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:36 PM (IST)
आज भारतीय नववर्ष मनाएंगे आरएसएस स्वयंसेवक
आज भारतीय नववर्ष मनाएंगे आरएसएस स्वयंसेवक

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मंगलवार को भारतीय नववर्ष मनाएंगे। कोरोना संक्रमण की वजह से कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। स्वयंसेवक घरों में कुटुंब शाखा लगाकर नववर्ष मनाएंगे। माधव निकेतन में गिने-चुने लोगों को ही एंट्री मिलेगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख राजीव कुमार ने बताया कि हमलोग प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि को वर्ष प्रतिपदा उत्सव के रूप में मनाते हैं। भारतीय तिथि गणना पर आधारित इस दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिवस भी है, जिसे सभी स्वयंसेवक पूरे उत्साह से मनाते हैं। अपने परम पूज्य प्रथम सरसंघचालक को पूर्ण गणवेश में एकत्रित होकर विशेष पद्धति से आद्य सरसंघचालक प्रणाम समर्पित करते हैं। इस वर्ष कोरोना वायरस महामारी के कारण सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पूर्णतया पालन करते हुए सभी स्वयंसेवक अपने-अपने घरों में कुटुंब शाखा लगाकर इस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। किसी प्रकार का बड़ा सामूहिक कार्यक्रम नहीं किया जा सकेगा। साहिबगंज स्थित संघ कार्यालय माधव निकेतन में भी कुछ गिने-चुने कार्यकर्ता एकत्रित होकर कोविड-19 निर्देशों का पालन करते हुए संक्षेप में उत्सव मनाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सभी भारतीय परिवारों को अपना भारतीय नववर्ष घरों में रहकर मधुर पकवान, रंगोली, घर की साज-सज्जा, घरों-प्रतिष्ठानों पर ध्वज सज्जा इत्यादि से हर्षपूर्वक मनाने का आह्वान किया गया है।

chat bot
आपका साथी