आज न्यायिक कार्यो से अलग रहेंगे अधिवक्ता

जाटी साहिबगंज/राजमहल झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद के निर्णय के आलोक में 30 जुलाई शुक्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:31 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:31 PM (IST)
आज न्यायिक कार्यो से अलग रहेंगे अधिवक्ता
आज न्यायिक कार्यो से अलग रहेंगे अधिवक्ता

जाटी, साहिबगंज/राजमहल : झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद के निर्णय के आलोक में 30 जुलाई शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ साहिबगंज व राजमहल के सदस्य न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे। अधिवक्ता रांची सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता मनोज कुमार झा की निर्मम हत्या का विरोध कर रहे हैं।

अधिवक्ता एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का गठन करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी कर रहे हैं। बीते दिनों मनोज कुमार झा की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। इस वजह से प्रदेश की अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है। अधिवक्ताओं का मानना है कि जब राज्य में वे लोग ही सुरक्षित नहीं है तो अन्य जनता की क्या स्थिति होगी। ऐसी परिस्थिति में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का गठन कर अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। इसी मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के सभी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया है कि वे सभी जिला में न्यायिक कार्य में अपना सहयोग नहीं देंगे।

जिला अधिवक्ता संघ के सचिव विजय कुमार कर्ण ने कहा कि अधिवक्ता कानून के दायरे में रह कर रहकर न्याय में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं और संविधान की सुरक्षा करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अविलंब एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का गठन कर अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मौके पर संघ के अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी भी मौजूद थे। उधर, रांची जिला बार के अधिवक्ता मनोज कुमार झा की हत्या के विरोध में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर गुरुवार को अधिवक्ता संघ राजमहल के सदस्यों ने आकस्मिक बैठक कर घटना की तीव्र निदा करते हुए शुक्रवार को न्यायिक कार्य से अलग रहने की घोषणा की। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। न्यायिक अधिकारियों ने दी उत्तम आनंद को श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : धनबाद के •िाला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम आनंद को गुरुवार को न्यायिक अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। व्यवहार न्यायालय साहिबगंज के न्यायिक पदाधिकारियों ने वर्चुअल मोड में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हुई। इसमें प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्रीप्रकाश दुबे, जिला जज प्रथम कमलेश कुमार शुक्ला, जिला जज तृतीय प्रभात कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनय कुमार लाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोरंजन कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी तारकेश्वर दास, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आलोक सिंह, प्रशिक्षु न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार गुप्ता, राजमहल के जिला जज प्रथम दीपक वर्णवाल, जिला जज द्वितीय संजय दुबे, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य मणि त्रिपाठी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी नीरज कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राज कुमार पांडेय, अशोक कुमार उपस्थित थे।

धनबाद एडीजे की मौत की हो उच्च स्तरीय जांच : साहिबगंज जिला विकास समिति के अध्यक्ष अरविद कुमार गुप्ता ने धनबाद व्यवहार न्यायालय की एडीजे उत्तम आनंद की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से की है। गुप्ता ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा के फुटेज से प्रतीत होता है कि उन्हें जानबूझकर धक्का मारा गया है। अरविद गुप्ता ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी