नमस्कार से राहुल गांधी ने की भाषण की शुरूआत

निर्धारित समय से करीब आधा घंटा विलंब से राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर राजमहल चरवाहा विद्यालय के मैदान में उतरा। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद गठबंधन के नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी मंच पर आकर बैठ गए। कुछ ही देर बाद हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर आता दिखा। मंच पर मौजूद सभी नेता उनका स्वागत करने चले गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 12:52 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 12:52 AM (IST)
नमस्कार से राहुल गांधी ने की भाषण की शुरूआत
नमस्कार से राहुल गांधी ने की भाषण की शुरूआत

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : निर्धारित समय से करीब आधा घंटा विलंब से राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर राजमहल चरवाहा विद्यालय के मैदान में उतरा। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद गठबंधन के नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी मंच पर आकर बैठ गए। कुछ ही देर बाद हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर आता दिखा। मंच पर मौजूद सभी नेता उनका स्वागत करने चले गए। राहुल गांधी अकेले ही मंच पर बैठे रहे। हेमंत सोरेन के मंच पर आने पर राहुल गांधी ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। इसके बाद हेमंत सोरेन ने लोगों को संबोधित किया। करीब पांच मिनट में उन्होंने अपनी बात समाप्त कर ली। इसके बाद राहुल गांधी बोलने को खड़े हुए। पोडियम के समीप वे गए और माइक लेकर मंच के बीच में आ गए। आते ही उन्होंने कहा-नमस्कार। कैसे हैं आप। इसके बाद कहा कि सोरेन जी (हेमंत सोरेन) ने आपको बताया कि कैसे पूरे देश में महंगाई बढ़ रही है। किसान दुखी है। मजदूर दुखी है। दुकानदार व छोटा व्यवसायी दुखी है। खुश है तो केवल अडाणी। कहा कि मात्र 15-20 बड़ा उद्योगपति खुश है। उसका नाम जानते हो या बोलने की जरूरत है। उनको नरेंद्र मोदी पैसा पकड़ाता है। किसका पैसा? झारखंड के लोगों का। सोरेन जी ने जीएसटी की बात कही। याद करिए रात आठ बजे नरेंद्र मोदी टीवी पर आया और सबको लाइन में खड़ा कर दिया। कहा कि कालेधन के विरुद्ध लड़ाई में कोई बड़ा उद्योगपति कतार में लगा? सभी एसी गाड़ी में घूम रहा था। इसके बाद रात के 12 बजे गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया गया। यह चुनाव झारखंड के लिए महत्वपूर्ण : इससे पूर्व हेमंत सोरेन ने कहा कि यह चुनाव झारखंड के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हमारे गठबंधन को देखकर एनडीए के लोग अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। आजसू्, लोजपा व जदयू साथ-साथ सरकार चला रहे हैं लेकिन यहां सभी चुनाव लड़ रहे हैं। कहा कि आज का ताजा खबर बताते हैं कि दिल्ली में एक बैठक चल रही है जिसमें कुछ सामान पर जीएसटी की दर बढ़ाने का निर्णय लिया गया। चुनाव के बाद लोगों पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़नेवाली है। जिन वस्तुओं पर पांच फीसद जीएसटी लग रहा है उसपर 12 फीसद कर दिया जाएगा। जिसपर 12 फीसद लग रहा है उसे 16 फीसद करने की योजना है। गरीबों का सामान महंगा होगा। धोती-साड़ी महंगी होगी। स्कूल बैग, तेल साबुन सब कुछ महंगा हो जाएगा। पूछा प्याज कैसे बिक रहा है। भीड़ ने कहा 150 रुपए प्रतिकिलो। हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनाव के बाद यह 500 रुपए प्रति किलो हो जाएगा। कहा कि देश का खजाना खाली हो चुका है। उसे भरने के लिए गरीबों के जेब पर बोझ डालने की तैयारी है। कहा कि कुछ बेटा कुछ नहीं करता है। वह घर की संपत्ति को बेचकर खाता है। इस सरकार का वहीं हाल है। कहा कि ये राजनीतिक दल नहीं राजनीतिक गिरोह हैं। कहा कि दूसरे दलों को वोट दिया तो वह भाजपा को चला जाएगा। कहा कि डबल इंजन में एक इंजन सीज कर चुका है। तीसरे चरण में दूसरे इंजन का ऐसा हाल करें कि कबाड़ी भी उसे लेने से पहले सौ बार सोचे। कहा कि खरीद फरोख्त नहीं पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं।

chat bot
आपका साथी