सड़क हादसों में बच्ची समेत तीन घायल
संवाद सहयोगी कोटालपोखर (साहिबगंज) बरहड़वा थाना क्षेत्र के लालमाटी गांव के पास गुरुवार क
संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज): बरहड़वा थाना क्षेत्र के लालमाटी गांव के पास गुरुवार को अलग-अलग दुर्घटना में एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार के लिए फरक्का ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार पहली घटना में लालमाटी के ही बद्रुल शेख के पुत्र ने उसी गांव के राशिद शेख की छह वर्षीय पुत्री को मुख्य पथ 80 पार करते वक्त बाइक से धक्का मार दिया। दूसरी घटना में बरहड़वा बाजार के रूबेल शेख एवं अजय साह ऑटो की चपेट में आने से घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।