बोरियो में आग लगने से हजारों का नुकसान

संवाद सहयोगी बोरियो बड़ा रक्सो पंचायत के दिग्घी गांव के बंजी मरांडी के घर में शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:30 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:30 PM (IST)
बोरियो में आग लगने से हजारों का नुकसान
बोरियो में आग लगने से हजारों का नुकसान

संवाद सहयोगी, बोरियो : बड़ा रक्सो पंचायत के दिग्घी गांव के बंजी मरांडी के घर में शनिवार दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। इसमें हजारों की संपत्ति जल गई। गांव के अजय ठाकुर ने बताया कि बंजी मरांडी अपने घर में चूल्हा पर धान उबाल रहा था। इस दौरान तेज हवा चलने लगी और चूल्हे से निकली चिगारी से घर में आग लग गई। आग लगने के कारण पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना देने के करीब एक घंटा बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने आग बुझाया, लेकिन तब तक घर में रखा धान, चावल, कपड़ा आदि जल चुका था। बंजी मरांडी की पत्नी संझली मरांडी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही भैंस बेचा था। उसका पैसा भी घर में ही रखा हुआ था। वह भी जल गया। अब खुले आसमान के नीचे रहना पड़ेगा। बोरियो थाने की पुलिस ने वहां पहुंचकर पीड़ित परिवार की मदद की। अनुमान के मुताबिक करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी