चौकीदार डीसी को सौंपेंगे ने मांगपत्र

झारखंड राज्य दफादार चौकीदार की पंचायत शाखा बोरियो एवं मंडरो अंचल कमेटी की बैठक प्रखंड कार्यालय परिसर के शेड में शनिवार को हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:51 PM (IST)
चौकीदार डीसी को सौंपेंगे ने मांगपत्र
चौकीदार डीसी को सौंपेंगे ने मांगपत्र

संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज ) : झारखंड राज्य दफादार चौकीदार की पंचायत शाखा बोरियो एवं मंडरो अंचल कमेटी की बैठक प्रखंड कार्यालय परिसर के शेड में शनिवार को हुई। अध्यक्षता चौकीदार बबलू ने की। संचालन रूदल मंडल ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि दफादार चौकीदार पंचायत के राज्याध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह उपस्थित थे। बैठक में सात सूत्री प्रस्ताव पारित किए गए। सर्वसम्मति से सात सूत्री मांग पत्र डीसी को सौंपने का निर्णय लिया गया। मांगों में एसीपी, एमएसीपी का लाभ देने, झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के आलोक में चौकीदारों को बैंक ड्यूटी, कैदी स्कॉट, डाक ड्यूटी व थाना में ड्यूटी पर रोक लगाने, हर माह के प्रथम सप्ताह में वेतन भुकतान करने, सेवा काल में मृत चौकीदारों के आश्रितों की नियुक्ति करने, सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुन: सेवा में बहाल करने आदि प्रमुख है। बैठक में शिव चरण तुरी, जय प्रकाश रजक, अनंत मड़ैया, होपना हांसदा, मीठू हरि, बशील बास्की, बाबूलाल तुरी, बीरजू मरांडी, सिदेन मुर्मू, श्यामल तुरी, लेभा मरांडी, अनंत मड़ैया, रसका मुर्मू, बड़का मुर्मू, नागेश्वर राय आदि थे।

chat bot
आपका साथी