समूह की टीम लीडर ने 39 महिलाओं से ठगे 20.25 लाख

संवाद सहयोगी पतना समूह की टीम लीडर पतना प्रखंड की सुष्मिता दास ने 39 महिलाओं से करीब 20

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 10:11 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 10:11 PM (IST)
समूह की टीम लीडर ने 39 महिलाओं से ठगे 20.25 लाख
समूह की टीम लीडर ने 39 महिलाओं से ठगे 20.25 लाख

संवाद सहयोगी, पतना : समूह की टीम लीडर पतना प्रखंड की सुष्मिता दास ने 39 महिलाओं से करीब 20 लाख 25 हजार रुपये ठग लिया है। पीड़ित महिलाओं ने बुधवार को रांगा थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी में झिकटिया गांव निवासी आशीष दास की पत्नी पिकी दास सहित महिला समूह की कुल 18 सदस्यों का हस्ताक्षर है।

बताया जाता है कि सभी महिलाएं एक माइक्रो फाइनांस कंपनी से जुड़ी हैं। आपस में सभी पैसे का लेन-देन करती थीं। इसी क्रम में टीम लीडर सुष्मिता दास ने समूह की महिलाओं के नाम पर संबंधित कंपनी से लोन लिया और उसे अपने पास रख लिया। कुछ महिलाओं से अलग-अलग बहाना बनाकर नकद राशि भी ले ली। महिलाओं ने जब पैसा मांगा तो वह ना-नुकर करने लगी। कई महिलाओं के साथ गाली-गलौज भी की। इसके बाद पिछले सप्ताह पीड़ित महिलाएं रांगा थाना पहुंची और थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह से शिकायत की। इसके बाद थाना प्रभारी ने उसे बुलाया। पंचायत हुई। इस दौरान टीम लीडर ने पैसा लेने की बात स्वीकार करते हुए वापसी के लिए कुछ समय मांगा। इस संबंध में लिखा-पढ़ी भी हुई लेकिन उक्त समय बीत जाने के बाद भी उसने पैसा वापस नहीं किया। इसके बाद महिलाओं ने बुधवार को रांगा थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करायी। थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी