राजमहल में हथियारों का धंधा करने वाला धराया

संवाद सहयोगी राजमहल थाना क्षेत्र के बुधवरिया से शुक्रवार को राजमहल थाने की पुलिस ने सात

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:54 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:54 PM (IST)
राजमहल में हथियारों का धंधा करने वाला धराया
राजमहल में हथियारों का धंधा करने वाला धराया

संवाद सहयोगी, राजमहल : थाना क्षेत्र के बुधवरिया से शुक्रवार को राजमहल थाने की पुलिस ने सात एमएम लोडेड पिस्टल व दो गोली के साथ अजय कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। शनिवार की शाम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ अरविद कुमार सिंह ने बताया कि थानाप्रभारी प्रणीत पटेल ने एसआइ प्रवीण बेदिया के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर बुधवरिया निवासी अजय कुमार को सात एमएम लोडेड देसी पिस्टल एवं दो गोली के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक की मंशा आपराधिक घटना को अंजाम देने या उक्त पिस्टल को बेचने की थी। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अजय का संबंध उजागर मंडल गिरोह से है। उस पर लूट, रंगदारी जैसे मामले दर्ज हैं। बीते छह माह पूर्व ही उजागर मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, परंतु वर्तमान में वह बेल पर बाहर है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अजय कुमार अवैध हथियार के खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भी सदस्य है। पुलिस जल्द ही उसकी निशानदेही पर उक्त धंधे से जुड़े अन्य अवांछित तत्वों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर लेगी। गिरफ्तार अजय कुमार को स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी