संथाली को बनाई जाए झारखंड की प्रथम राजभाषा

संवाद सहयोगी साहिबगंज अपनी मांगों को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान के सदस्यों ने शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 08:01 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 08:01 PM (IST)
संथाली को बनाई जाए झारखंड की प्रथम राजभाषा
संथाली को बनाई जाए झारखंड की प्रथम राजभाषा

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : अपनी मांगों को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान के सदस्यों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। इसका नेतृत्च अभियान के जिला अध्यक्ष दुखु मुर्मू ने किया। धरना के बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया। जिला अध्यक्ष दुखु मुर्मू ने बताया कि 2021 की जनगणना में आदिवासियों को सरना धर्म कोड प्रदान किया जाए। संथाली को हिंदी के साथ झारखंड की प्रथम राजभाषा बनायी जाए और हो, मुंडा, कुडूक खडिया आदि भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। झारखंडी डोमिसाइल और अन्य संवैधानिक कानूनी अधिकार की रक्षा की जाए। इस मौके पर मानिक टूडृ, महेश मुर्मू, सनत हांसदा, मोजीलाल मुर्मू, सनातन बास्की, निशा प्रिया हेम्ब्रम, मेरी टुडू, परवती किस्कू आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी