लोगों की भूख मिटा रही युवाओं की टोली

पाकुड़ नर सेवा ही नारायण सेवा के तर्ज पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति मानव की सेवा में जु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 May 2020 05:26 PM (IST) Updated:Mon, 04 May 2020 05:26 PM (IST)
लोगों की भूख मिटा रही युवाओं की टोली
लोगों की भूख मिटा रही युवाओं की टोली

पाकुड़ : 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के तर्ज पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति मानव की सेवा में जुटी है। समिति में शामिल युवाओं की टोली भूखे पेट सो रहे लोगों को भरपेट भोजन करा रही है।

सदर प्रखंड के सुदूरवर्ती तलवाडांगा-लोटामारा रोड में लोगों की अनवरत सेवा कर रहे हैं।

यह समिति प्रथम लॉकडाउन के दूसरे दिन से ही मावन सेवा में जुट गई। एक दिन बाद-बाद गरीबों को एक टाइम भोजन करा रही है। समिति के सदस्यों के अलावा कुछ समाजसेवी आर्थिक मदद भी कर रहे हैं। समिति के सदस्यों ने यह ठान लिया है कि जबतक लॉकडाउन रहेगा तबतक गरीबों को भोजन कराते रहेंगे। एक दिन भोजन बनाने में करीब पांच हजार रुपये खर्च आता है। समिति के सदस्य अपने स्तर से इसकी व्यवस्था करते हैं।

समिति के गौरव पांडेय, नारायण भंडारी, प्रवीर दास, पार्थ पाल, चंदन तिवारी, पिटू श्यामल दास गरीबों की सेवा में दिन-रात जुटे हैं।

प्रत्येक दिन 800 लोग कर रहे भोजन

स्वामी विवेकानंद सेवा समिति प्रतिदिन करीब 800 लोगों को भोजन करा रही है। अबतक 16 हजार गरीबों को भोजन करा चुकी है। तलवाडांगा सहित लोटामारा, दुर्गापुर, हीरानंदनपुर सहित आसपास गांवों में एक दिन बाद-बाद भोजन पहुंचा रहे हैं।

निश्शुल्क मास्क भी दे रहें हैं। समिति के सदस्य लोगों को जागरूक कर रहें हैं कि वे लॉकडाउन का हर हाल में अनुपालन करें।

------

वर्जन..

स्वामी विवेकानंद सेवा समिति गरीबों को लगातार भोजन करा रही है। समिति के सदस्य अपने स्तर से रुपये इकट्ठा कर गरीबों की सेवा में जुटे हैं। लॉकडाउन समाप्ति तक सेवा जारी रहेगा।

आशीष दास, अध्यक्ष, स्वामी विवेकानंद सेवा समिति, पाकुड़

chat bot
आपका साथी