मुखियों को दी स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी

फोटो 21 एसबीजी 1 में मुखिया को दी गई पर्यावरण व योजना की जानकारी संवाद सहयोगी साहिबगंज सदर प्रखंड स्थित सभागार में तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को मुखिया व वार्ड सदस्यों राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पर्यावरण शिक्षा व स्वास्थ से संबंधित जानकारी दी गई। मनरेगा लोकपाल अब्दुल सुभान व निभा कुमारी प्रभात कुमार रेखा कुमारी राजकुमार चौधरी व अजय कुमार सिंहा ने स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम कचड़ा प्रधबंन तथा कचड़ा के निपटारा स्वच्छता की जरूरत एवं व्यवहार परिवर्तन हेतू सीएलटीएस विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर मुखिया सुनिता देवी एलिसमा आशा देवी ज्योति देवी सुलेखा देवी आदि सभी वार्ड के वार्ड सदस्य मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 04:50 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 04:50 PM (IST)
मुखियों को दी स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी
मुखियों को दी स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी

साहिबगंज: सदर प्रखंड स्थित सभागार में स्वच्छ भारत मिशन की ओर से तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया गया।

मंगलवार को मुखियों व वार्ड सदस्यों को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पर्यावरण, शिक्षा व स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। मनरेगा के लोकपाल अब्दुल सुभान व निभा कुमारी, प्रभात कुमार, रेखा कुमारी, राजकुमार चौधरी व अजय कुमार सिन्हा ने स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम, कचरा प्रबंधन तथा कचरा के निपटारा के संबंध में बताया। साथ ही स्वच्छता की जरूरत एवं व्यवहार परिवर्तन हेतु सीएलटीएस विधि के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर मुखिया सुनिता देवी, एलिसमा, आशा देवी, ज्योति देवी, सुलेखा देवी आदि सभी वार्ड के वार्ड सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी