बरहड़वा में ठनका से किशोर की मौत

संवाद सहयोगी कोटालपोखर (साहिबगंज) वज्रपात से सोमवार को रूपसपुर पंचायत के पीपरा पटाल गां

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:24 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:24 PM (IST)
बरहड़वा में ठनका से किशोर की मौत
बरहड़वा में ठनका से किशोर की मौत

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : वज्रपात से सोमवार को रूपसपुर पंचायत के पीपरा पटाल गांव निवासी बगलू रजवाड़ के 15 वर्षीय पुत्र महादेव रजवाड़ की मौत हो गई। वह बहियार में बकरी चराने के लिए गया था। बकरी छोड़ दिग्गी पोखर के पटाल पर खेल रहा था तभी अचानक वज्रपात हो गया। सूचना मिलते ही स्वजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में उठाकर चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

माता फुलसरिया छाती पीट पीट कर रो रही थी। कह रही थी कि हमार छेले के, की होलो कैव हमार छेले को बचाव, ऐखोन बाड़ी थेके हंसते खेलते छागोल खुले निय गालो, हे भगवान हमार प्राण लिये लाव, हमार छेलेर प्राण बाचिये दाव। यह कहते कहते बार बार बेहोश हो जा रही थी। आसपड़ोस की महिलाएं उसे सांत्वना दे रही थीं।

chat bot
आपका साथी