राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाएं

राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाएं। राज्य सरकार की विफलताओं की चर्चा करते हुए भाजपा महिला मोर्चा को टास्क भी सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:20 PM (IST)
राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाएं
राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाएं

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक बुधवार को शहर एक होटल में हुई। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रमिता तिवारी ने की। बतौर मुख्य अतिथि राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाएं। राज्य सरकार की विफलताओं की चर्चा करते हुए भाजपा महिला मोर्चा को टास्क भी सौंपा।

कहा कि राज्य सरकार की दो साल की नाकामियों को जनता के बीच ले जाएं। राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं बूथ स्तर तक महिलाएं के बीच पहुंचाएं। उन्होंने ने कहा कि राज्य में लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश की उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने कहा कि पूर्व की रघुवर दास सरकार में महिलाओं को मजबूत करने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई थी जिन्हें वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया। वर्तमान सरकार में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रमिता तिवारी ने कहा कि महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत कर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी हो जिसके लिए हमे सभी लोग को एकजुट हो कर कार्य करना हैं। कार्यक्रम की संचालन महिला मोर्चा के जिला महामंत्री राखी शर्मा ने किया। मौके पर जिला मंत्री ज्योति शर्मा, उपाध्यक्ष रूबी देवी, श्वेता श्रीवास्तव, मंजू पतवा, शैला दयाल, रूबी पासवान, सुनीता सिंह आदि थीं।

chat bot
आपका साथी