मानवता के सच्चे उपासक थे श्यामा प्रसाद मुखर्जी

जागरण टीम साहिबगंज जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बुधवार को भाज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:09 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:09 PM (IST)
मानवता के सच्चे उपासक थे श्यामा प्रसाद मुखर्जी
मानवता के सच्चे उपासक थे श्यामा प्रसाद मुखर्जी

जागरण टीम, साहिबगंज : जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बुधवार को भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। प्रत्येक बूथ पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए डॉ मुखर्जी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही पौधारोपण अभियान की शुरुआत भी की गई। यह छह जुलाई तक चलाया जाएगा। साहिबगंज भाजपा ग्रामीण मंडल के बूथ संख्या 44, 45, 46 के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राजमहल विधायक अनंत ओझा ने भारत माता व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। विधायक ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370, 35 ए हटाकर व जम्मू कश्मीर राज्य का पुनर्गठन कर मोदी सरकार ने डा मुखर्जी के सपने को साकार किया। कहा कि वह मानवता के सच्चे उपासक थे। मौके पर सुनील यादव, बब्बन यादव, मिट्ठू यादव, सुनील प्रमाणिक, रवीश कुमार, प्रशांत शेखर, प्रमोद झा उपस्थित थे। वर्चुअल के माध्यम से जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, रामानंद साह, कार्तिक साह, कुसुमाकर तिवारी, रेणुका मुर्मू, सोनेलाल ठाकुर, अजय मिश्रा, गरिमा साह, अनिमेश सिन्हा, अजय चौधरी, बिरेन साह, प्रताप रॉय, पंकज चौधरी, संजय मंडल, सनातन मंडल, सागर मंडल, रामानंद चौरसिया, उत्तम कुमार आदि थे।

बरहेट : यहां प्रखंड अध्यक्ष मनीष भारती, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रमिता तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी दीपक डोकानिया की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिस गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्पणा बनर्जी, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष हनीफ अंसारी, सोशल मिडिया प्रभारी जयंत कुमार, पूर्व युवा मोर्चा महामंत्री दिनू दास, कृष्णा ठाकुर, दीपक, दिनेश, करण, भरत आदि मौजूद थे।

कोटालपोखर : बरहड़वा मंडल के नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या चार में मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार, वार्ड संख्या पांच में जिला मंत्री ललिता देवी, वार्ड संख्या 29 में नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल कुमार दास तथा कोटालपोखर शांति चौक स्थित कीर्तन मंडली के प्रांगण में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष विकास कुमार भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर राजमहल के पूर्व विधायक अरुण मंडल के निधन पर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिला मंत्री ललिता देवी और मंजू देवी के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल कृष्ण भगत, जिला महामंत्री कुशमाकर तिवारी, मंडल महामंत्री रवींद्र भगत, प्रदीप भगत, पुल्लु रमानी, राजेश साह, ऋषि माला, माणिक बागती, अभिषेक गुप्ता, महेश साह, अशोक सिंह, कल्पना दास, प्रह्लाद, कार्तिक, पल्लव साह, रिकू देवी, डोली देवी, अपर्णा देवी आदि मौजूद थे।

राजमहल : नगर क्षेत्र में भाजपा नगर अध्यक्ष अजय चौधरी की अगुवाई में मटियाल, नयाबाजार मोड़, सूर्यदेव घाट एवं नौगच्छी में पौधरोपण किया गया। मटियाल क्षेत्र में कार्यक्रम प्रभारी पुरुषोत्तम मिश्रा, नयाबाजार मोड़ में कार्यक्रम प्रभारी विश्वनाथ सूत्रधर, सूर्यदेव घाट में कार्यक्रम प्रभारी किशोर जैन एवं नौगच्छी में कार्यक्रम प्रभारी ओमप्रकाश साहा ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया। मौके पर अजय चौधरी, कार्तिक साहा, उज्जवल मंडल, संजीव दे, पार्थ कुमार दत्ता, कंचन बनर्जी, मधुप गुंजन, उमाकांत मंडल, दुर्गा राय, संजय प्रमाणिक, निर्भय सिंह, वंदना साहा, मंजू सिंह, पिटू घोष, रवि डोली, दीपक चंद्रवंशी, ओमप्रकाश साहा, धीरज यादव, फ़कीर चंद्र मंडल, मुन्ना कुमार, शेखर बर्मन, शशि कर्ण, राजू सरकार मौजूद थे। ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष वीरेन चंद्र साहा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बलिदान दिवस मनाया।

पतना : भाजपा पतना मंडल के पदाधिकारियों ने कटहलबाड़ी पंचायत के बेलाटुकुर गांव में बलिदान दिवस मनाया। सभी लोगों ने मिलकर पौधारोपण अभियान प्रभारी कैलाश साह के नेतृत्व में आम का पौधा लगा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। । एसटी मोर्चा जिला महामंत्री सनातन मुर्मू ने कहा कि मुखर्जी का भारतीय राजनीति और अखंड भारत के निर्माण में बड़ा योगदान रहा है। कार्यक्रम प्रभारी सह उपाध्यक्ष अजय बागति ने कहा कि डॉ. मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक व भाजपा के पथ प्रदर्शक है। मौके पर उपाध्यक्ष कैलाश साह, विष्णु कुमार, नबो कुमार, दीपक साह आदि थे।

मंडरो : मिर्जाचौकी हाट परिसर स्थित धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर लोगों ने माल्यार्पण किया। भाजपा जिला मंत्री रामानंद चौरसिया ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन एवं उनके द्वारा किए गए कार्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मंडरो भाजपा मंडल महामंत्री मनोज वर्मा, मंडरो ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विष्णु भगत, उपाध्यक्ष अंकुश सोनी, भाजयुमो मीडिया प्रभारी रवि स्वर्णकार, ओबीसी मीडिया प्रभारी रामजी गुप्ता, अमन गुप्ता, अमृत भगत आदि उपस्थित थे।

तालझारी : भाजपा प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत ही अहम भूमिका निभाई तथा अपना पूरा जीवन पार्टीके लिए न्योछावर कर दिया।इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राधा ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, महामंत्री बेटका सोरेन, किसान मोर्चा प्रखंड महामंत्री अरविद कुमार, मंगल मालतो, दाऊद सोरेन, भूषण सोरेन आदि थे।

chat bot
आपका साथी