साहिबगंज स्टेशन पर लगा स्टीम इंजन

बीते 13 नवंबर को स्टीम इंजन स्टेशन परिसर में स्थापित करने को लेकर काफी समस्या आन पड़ी थी। वहीं शनिवार को स्टेशन परिसर में हेरिटेज के रूप में बड़ी मशक्कत के बाद स्टीम इंजन को स्थापित किया गया। वहीं 30 टन वह 70 टन के क्रेन से स्टीम इंज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 05:43 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:16 AM (IST)
साहिबगंज स्टेशन पर लगा स्टीम इंजन
साहिबगंज स्टेशन पर लगा स्टीम इंजन

साहिबगंज : साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में स्टीम इंजन लगाने का कार्य शनिवार को पूरा कर लिया गया। यह प्रदर्शनी के रूप में यहां रहेगा। लोग इसे देखकर रेलवे के विकास के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। गौरतलब हो कि 11 नवंबर को स्टीम इंजन स्टेशन परिसर में स्थापित करना था। इसलिए रेलवे स्टेशन के सामने एनएस 80 पर रात में वाहनों का परिचालन रोका गया था लेकिन उस दिन पूरा इंजन प्लेटफार्म पर नहीं स्थापित किया जा सका था। रेलवे स्टेशन परिसर का गेट इसमें आड़े आ गया था। बाद में गेट को वहां से तोड़कर हटाया गया और शुक्रवार की रात बाकी हिस्से को वहां स्थापित कर दिया गया। 30 टन व 70 टन के क्रेन से स्टीम इंजन को स्थापित किया गया। क्रेन को वेस्ट बंगाल फरक्का से मंगाया गया था। वर्ष 1919 में निर्मित यह रेल इंजन अब रेलवे स्टेशन परिसर की शोभा बढ़ाएगा। कर्मचारियों ने बताया कि कुछ बेल्डिग का काम अब भी बचा है उसे जल्द पूरा कर स्टीम इंजन की डेंटिग पेंटिग कराई जाएगी। इसके बाद उसे लाइट से सजाया जाएगा जिससे उसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। हर आने जाने वाली पीढ़ी को पता चलेगा कि पूर्व में कोयले से भी इंजन को चलाया जाता था।

chat bot
आपका साथी