राज्य सरकार बंद करे खून का सौदा करना

झारखंड सरकार द्वारा इलाजरत मरीजों को मुफ्त में मिलने वाली ब्लड पर मूल्य निर्धारण के विरोध किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:38 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:38 PM (IST)
राज्य सरकार बंद करे खून का सौदा करना
राज्य सरकार बंद करे खून का सौदा करना

संवाद सहयोगी, साहिबगंज: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जाति मोर्चा के तत्वावधान में ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रकाश भारती की अध्यक्षता में सूबे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला जलाया गया। इस दौरान झारखंड सरकार द्वारा इलाजरत मरीजों को मुफ्त में मिलने वाली ब्लड पर मूल्य निर्धारण के विरोध किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राम दरस यादव, भाजपा प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी मौजूद थे। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय पंडित ने कहा कि झारखंड सरकार गरीबों के खून का व्यापार कर रही है। निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाजरत मरीजों से रू 1050 प्रोसेसिग शुल्क के रूप में वसूला जाना निदनीय है। जो लोग निशुल्क रक्तदान करते हैं उनमें भी रोष है। जब तक राज्य सरकार इस आदेश को वापस नहीं लेती तब तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर आंदोलन करते रहेंगे। मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष रामानंद साह, ओम प्रकाश पंडित, मानिक साह, अमित गुप्ता, पिकू साह, गौतम पंडित, चंद्रभान शर्मा, पंकज चौधरी ,राजीव कुमार, चेतन शर्मा, विनोद चौधरी, कैलाश गुप्ता, संतोष आनंद पंडित, संगीता सिन्हा, सुनील गुप्ता, सरिता देवी ,अनिमेष सिन्हा, राजू, युवा पासवान, अमित साह, आदित्य ठाकुर, आशीष, अनु कुमारी, पप्पू राम, दिनेश पंडित, कुंदन पासवान, सौरभ मिश्रा, आशीष राय, हरिहर पंडित, प्रमोद, राजीव, संतोष चौधरी आदि थे।

chat bot
आपका साथी